भागलपुर में डेंगू के 6 नए मरीज मिले, ठीक होने पर 12 को दी गई छुट्टी

भागलपुर | जिले में बुधवार को डेंगू के 6 नए मरीज मिले। इनमें से पांच मरीज मायागंज अस्पताल में तो एक सदर अस्पताल में मिले। जिले में मरीजों की संख्या 1335 पर हो गई है। इनमें से अब तक सात डेंगू मरीजों की मौत हो चुकी है। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को मायागंज अस्पताल में 15 संदिग्ध डेंगू मरीज भर्ती हुए। वहीं अस्पताल में भर्ती 12 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद घर चले गये। अब अस्पताल में 44 डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *