भागलपुर में डेंगू का कहर बरकरार, 24 घंटे में 17 नए मरीज मिले

डेंगू का कहर बरकरार, 24 घंटे में 17 नए मरीज मिले

भागलपुर | दुर्गा पूजा के बाद डेंगू का असर हर साल कम होने लगता था। लेकिन इस पर दीपावली बीतने के बाद भी डेंगू खत्म नहीं हो रहा है। दो दिन में जिले में डेंगू के 17 नए मरीज मिले हैं। रविवार को मायागंज अस्पताल में आठ और सोमवार को नौ नए मरीज मिले। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 1324 पर पहुंच गई। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में डेंगू के 21 नए संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं। चार मरीज बिना बताए अस्पताल से चले गये। वहीं स्वस्थ होने पर 32 मरीजों को छुट्टी दे दे गई ।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *