भागलपुर में गर्मी-उमस से राहत नहीं और चढ़ेगा पारा

भागलपुर। गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को और तापमान बढ़ने की संभावना है। बुधवार को बीएयू के मौसम विभाग द्वारा अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 6.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार थी, जबकि आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 72 प्रतिशत थी। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। अभी बारिश के आसार नहीं हैं। उन्होंने मौसम पूर्वानुमान के अनुसार किसानों से कहा है कि वे उचॉस जमीन में बरसाती सब्जियों जैसे-भिंडी, लौकी, नेनुआ, करैला, खीरा की बुआई करें।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading