भागलपुर में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 63 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर बरारी थाना में रविंद्र कुमार ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनका बेटा एटीएम से पैसे निकालने गया था। निकासी नहीं हो सकी। वहां मौजूद शख्स ने उसका एटीएम लिया और दूसरा वैसा ही दे दिया। बाद में खाते से पैसे की निकासी का मैसेज आया।

फिर उसने अलग-अलग एटीएम से 40 हजार कैश और दो पेट्रोल पंप से 23 हजार रुपए के तेल भरवा लिया। इससे पहले भी बैंक ऑफ इंडिया के बगल में स्थित एसबीआई के एटीएम से कार्ड बदल कर ठगी की चार घटनाएं हो चुकी हैं। एक भी मामले में आरोपी नहीं पकड़ा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर को मिली नई डीडीसी: रोजी कुमारी बनीं उप विकास आयुक्त, लंबे समय बाद जिला परिषद को मिला नियमित मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भागलपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, नवस्थापित डिग्री कॉलेज के उद्घाटन से पहले तैयारियों का लिया गया जायजा

    Share Add as a preferred…