भागलपुर में आज और कल झमाझम बारिश के आसार

भागलपुर : पूर्वी बिहार में सक्रिय मानसून बीते तीन दिनों से मौसम को सुहाना किए हुए था। बुधवार को सुबह से बादल छाए तो दोपहर बाद से निकली धूप ने गर्मी व उमस को बढ़ा दिया, जिससे लोगों के पसीने छूट गये। वहीं बीती रात में 1.3 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो गुरुवार को बूंदाबांदी तो शुक्रवार एवं शनिवार को हल्की बारिश होगी।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि तो रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज बूंदाबांदी तो कल हल्की बारिश का अनुमान गुरुवार को बूंदाबांदी तो शुक्रवार एवं शनिवार को रुक-रुककर हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। गुरुवार के मुकाबले शनिवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की कमी का अनुमान है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में ‘लेडी एडवोकेट’ का शिकार! 6 बदमाशों ने घेरा, गले से झपटा सोने का लॉकेट; लैलख स्टेशन पर सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    प्रेम-प्रसंग में ‘खूनी’ अंजाम! 2 दोस्तों की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में महिला समेत 5 गिरफ्तार; ‘रेकी’ पड़ गई महंगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading