भागलपुर : मूक बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर : इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा की रहने वाली मूक बधिर महिला के साथ बगल के ही रहने वाले शख्स ने दुष्कर्म किया। घटना के आरोपी मो. शमशाद को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

घटना को लेकर रविवार को थाने में केस दर्ज कराया गया। महिला ने घटना को लेकर इशारे में अपने परिजनों को बताया। महिला के पति ट्यूशन पढ़ाते हैं। रविवार को वे ट्यूशन पढ़ाने गए थे। उसी दौरान आरोपी महिला के घर में घुस गया और महिला के साथ जबरदस्ती की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपी के बारे में बताया गया है कि गिरने की वजह से उसे चोट भी लगी है। डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। महिला का बयान और मेडिकल जांच कराई जाएगी।

  • Related Posts

    ​बिहार में 52 हजार ड्राइवरों पर ‘ब्रेक’: हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं पहना तो जाएगा लाइसेंस; पटना टॉप पर, भागलपुर दूसरे नंबर पर; देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading