भागलपुर : मायागंज पहुंचा इंजीनियर आज बनेगी बिगड़ी सीटी स्कैन मशीन

भागलपुर। सीटी स्कैन मशीन का पार्ट्स लेने कोलकाता गया इंजीनियर एक सप्ताह के बाद मायागंज अस्पताल पहुंच गया। जिम्मेदारों की मानें तो शनिवार को इंजीनियर बिगड़ी मशीन को बनाएगा। अगर बन गया तो शनिवार को ट्रायल करने के बाद संभवत सोमवार से सीटी स्कैन मशीन से जांच शुरू हो जाएगी। वहीं शुक्रवार को जांच के लिए पहुंचे 18 से 20 मरीज वापस लौट गये।

इनमें से कुछ सदर अस्पताल तो कुछ ने निजी जांच घर में सीटी स्कैन जांच कराई। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन कुमार सिंह ने कहा कि इंजीनियर शुक्रवार की शाम को पार्ट्स के साथ अस्पताल आ गया। शनिवार को वह मशीन बना लेता है तो उसी दिन मशीन का ट्रायल किया जाएगा। सफलता मिली तो सोमवार से मरीजों का सीटी स्कैन जांच शुरू हो जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर सदर अस्पताल में ‘एनीमिया’ के खिलाफ महा-जंग! स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की ‘FCM थेरेपी’ लाई रंग; दर्जनों महिलाओं का सफल इलाज, अब सुधरेगा जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के जनसंवाद में गूँजी ‘नशा मुक्ति’ की पुकार! एसएसपी से बोले लोग— “साहब, युवाओं को बर्बाद होने से बचा लीजिए”; नाथनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading