भागलपुर : महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, जच्चा और बच्चा दोनों है स्वस्थ

भागलपुर में महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है इसे कुदरत का करिश्मा कहिए या फिर लक्ष्मी देवी की किस्मत जिसकी सुनी गोद शादी 7 साल बाद आठवें साल भरी है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात प्रसूति विभाग तीन तीन बच्चों की किलकारी से गूंज गया लेबर वार्ड में भर्ती जिले के ममलखा की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने दो बेटे एक बेटी को जन्म दिया। माँ के साथ साथ तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। लक्ष्मी के परिवार में खुशी का माहौल है। लक्ष्मी की शादी 2016 में झारखंड के साहेबगंज के राम कुमार से हुई थी।

शादी के कई साल बाद भी बच्चे नहीम हुए तो उसके मायके वालों ने कई जगह जाँच करवाया बड़े बडे अस्पताल गए लेकिन भगवान से मिन्नतें की इसके बाद तीन तीन बच्चों से लक्ष्मी का सुना घर चहक उठा है। लक्ष्मी के पति बेंगलुरू में मजदूरी करते हैं। घरवालों ने दोनों बेटे का नाम लव और कुश तो बेटी का नाम रानी रखा है। तीनों बच्चे काफी स्वस्थ और सुंदर है।

  • Related Posts

    भागलपुर पुलिस का ‘स्ट्राइक रेट’ हाई: जनवरी में आए 763 केस, निपटाए 1244; SSP ने की क्राइम मीटिंग, थानेदारों को मिले 10 सख्त टास्क

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर के ‘सुपर कॉप’: गोराडीह के विनय कांत ने जनवरी में निपटाए सबसे ज्यादा 15 केस; लोदीपुर थाने के 3 अफसर टॉप लिस्ट में शामिल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading