भागलपुर : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आज

भागलपुर। विभिन्न मंदिरों से रविवार को शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिरों में इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। सखीचंद घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर में शाम के वक्त शोभायात्रा निकाली जायेगी।

पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन भगवान पूरे विश्व के प्राणी को कल्याण व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। वहीं शहर के सूजागंज बाटा गली स्थित जगन्नाथ मंदिर, गिरधारी साह हाट स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली जाएगी। सूजागंज में रथयात्रा से पूर्व शनिवार को भगवान जगन्नाथ की पूजा व आरती हुई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Posts

समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

Share Add as a preferred…

Continue reading
समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

Share Add as a preferred…

Continue reading