भागलपुर : बुजुर्ग महिला के साथ निकले पोते के गले से लॉकेट छीन भागा उचक्का

भागलपुर : बुजुर्ग महिला के आग्रह पर अपने मोबाइल से उनको बेटे से बात करवा दी। कुछ देर बाद उसी महिला के पोते के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भाग निकला। घटना स्टेशन चौक की है।

बबरगंज थाना खेत्र के मिरजानहाट की महिला गायत्री देवी ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि भागलपुर रेलवे स्टेशन परउतरने के बाद वह टोटो में बैठने के लिए जा रही थी। तभी एक युवक दिखा तो उसे अपने बेटे से मोबाइल पर बात करवाने का आग्रह किया। युवक ने अपने मोबाइल से महिला के बेटे से उनकी बात करवा दी।

बात होने के बाद महिला अपने पोते के साथ उल्टा पुल की तरफ जाने लगी। उसी दौरान मोबाइल से बात कराने वाला युवक पास में आ गया और उनके पोते के गले से सोने की चकती काटकर भाग निकला।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *