भागलपुर : प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की जमकर पिटाई

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज पंचायत स्थित एक गांव की प्रेमिका के घर कहलगांव थाना क्षेत्र का युवक पहुंच गया। घर के अंदर प्रेमी-प्रेमिका को देख घरवालों ने बाहर से कमरे का गेट बंद कर शोर मचाया। शोर मचाए जाने पर लोगों भीड़ जुट गयी तथा प्रेमी युवक की पिटाई कर दी।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक-युवती को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है। घटना शनिवार दोपहर बाद की बतायी जाती है।

युवक ने बताया कि जहां मेरा घर है वहीं लड़की की मौसी का घर है। हम दोनों की जाति दो है लेकिन हमलोग एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। इधर लड़की की मां की बात मानें तो इसके पूर्व भी लड़का सावन में आया था। उसे मना किया था फिर भी वो नहीं माना और दोबारा मेरे घर चला आया।

थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया कि फिलहाल युवक-युवती को थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: CM सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की, AI यूनिवर्सिटी से लेकर विक्रमशिला विश्वविद्यालय तक कई बड़े ऐलान

    Share Add as a preferred…

    30 नवंबर से पूरी तरह चालू होगा विक्रमशीला ब्रिज, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 126 करोड़ से हुआ पुनर्स्थापन कार्य

    Share Add as a preferred…