भागलपुर पुलिस ने चलाया रोको-टोको अभियान

भागलपुर : शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाया। गुरुवार की शाम कोतवाली, तिलकामांझी, तातारपुर, बरारी, जीरोमाइल, इशाकचक, मोजाहिदपुर और बबरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में रोको-टोको अभियान चलाया गया।

रोको टोको’ अभियान की शुरुआत भागलपुर से ही की गई थी । “राज्य में रात के समय अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए इस तरह की निवारक कार्रवाई जरूरी है।”इससे लोगों में यह संदेश जाता है कि पुलिस चौबीसों घंटे सतर्क है।”

यह अभियान प्रायोगिक आधार पर भागलपुर में शुरू किया गया था और यह एक सफल कहानी साबित हुई, जिसमें दो सप्ताह में ही कुछ कुख्यात अपराधियों सहित 300 से अधिक असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी हुई तथा एक दर्जन अवैध हथियार जब्त किए गए थे।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *