भागलपुर : पीरपैंती में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार छात्रा की मौत

भागलपुर : पीरपैंती प्रखंड के खानपुर गांव के स्व. योगेंद्र साह की बड़ी बेटी रानी कुमारी की पथरगामा झारखंड कॉलेज जाने के दौरान ट्रक की ठोकर से मौत हो गयी। रानी अपने ननिहाल लौहंडिया झारखंड से पड़ोसी मामा तथा उनकी पुत्री नंदिनी के साथ बाइक से बीए पार्ट थर्ड का फॉर्म भरने कॉलेज जा रही थी। रास्ते में अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सहेली नंदिनी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे डॉक्टरों ने सिलीगुड़ी रेफर कर दिया। मामा नरेश भी जख्मी हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

रानी की मौत की खबर खानपुर उनके घर पहुंची तो परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। सभी लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। उनके चाचा छोटे नारायण साह ने बताया कि रानी के पिता का निधन 10 वर्ष पूर्व हो गया था। वह तीन बहनों एवं एक भाई में सबसे बड़ी है।

पिता के निधन के बाद ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां फूलो देवी का बेटी के निधन के बाद रोते-रोते बुरा हाल है। मृतका ट्यूशन पढ़ाकर अपनी मां को भी घर खर्च भेज परिवार चलाती थी।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…