भागलपुर : पारा लुढ़कने से बढ़ी शीतलहर, सभी स्कूलों की आठवीं तक की कक्षाएं बंद

भागलपुर: पूरे सूबे के साथ सिल्क सिटी भागलपुर में भी शीतलहर सितम ढा रही है. जिले में पारा लुढ़क कर 6 डिग्री तक पहुंच गया है. जिले में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों के आठवीं क्लास तक के पठन-पाठन पर 20 जनवरी तक रोक लगा दी है.

साथ ही साथ उच्च विद्यालयों के भी पठन-पाठन के समय में बदलाव किया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि, स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए , सभीसमय प्राथमिक विद्यालयों और आंगनवाड़ी को बंद कर दिया गया है. साथ ही साथ नवमी क्लास के ऊपर के पठान पठानके समय में बदलाव किया गया है.

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…