भागलपुर : नौकरी के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

समाहरणालय भागलपुर में चतुर्थ श्रेणी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक छात्र से डेढ़ लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया। गुरुवार को थाने पर मिले पीड़ित छात्र ने बताया कि ठग संसार पोखर, पचना रोड, गांधी मोहल्ला वार्ड -17 कवैया लखीसराय का रहने वाला है।

वह पिछले दस साल से सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर मोहल्ले में अपनी एक मुंहबोली बहन के घर पर रहकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुझसे डेढ़ लाख रुपया लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर उसने 80 हजार रुपए वापस किया। शेष पैसा देने से इंकार कर दिया।

उसके विरुद्ध थाने से शिकायत की गई है। पैसा वापस करने का उसके द्वारा एकरारनामा भी बनाया गया है, बावजूद पैसा नहीं दे रहा है। इधर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading