भागलपुर : नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने कई जगह की छापेमारी

भागलपुर : हवाई अड्डा मैदान में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में 24 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी तिलकामांझी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आधे दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। जिस कार में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। उस कार की तलाश के लिए भी पुलिस ने हवाई अड्डा मैदान के कई ऐसे इलाके जहां से इंट्री होती है। वहां की सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। छात्रा के ब्वॉयफ्रेंड से भी पुलिस ने पूछताछ की है। आरोपितों की हुलिया, कपड़े, कद काठी,कार के रंग और रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जानकारी जुटायी है। बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। प्रथम दृष्टया अनुसंधान में पता चला है कि छात्रा के आने जाने की रेकी बदमाशों ने की थी।

बदमाशों का पनाहगाह है हवाई अड्डा मैदान बदमाशों का पनाहगाह वर्षों से हवाई अड्डा का मैदान रहा है। कुछ वर्ष पहले सुरक्षा को लेकर इस मैदान की घेराबंदी भी गई थी। हवाई अड्डा मैदान में तिलकामांझी थाना के एक पुलिसकर्मी की भी संदिग्ध अवस्था मौत हुई थी। इस मामले में भी काफी बवाल मचा था। छह संदिग्ध लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में प्रेमी को भी संदेह के घेरे में रखा गया है।

छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में अनुसंधान सही दिशा में चल रहा है। जन्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।-आनंद कुमार, एसएसपी, भागलपुर

Related Posts

बीएन कॉलेज में छात्रों की जीत: फ्री था एडमिशन, फिर भी वसूले जा रहे थे पैसे; ABVP के विरोध के बाद प्रिंसिपल ने तत्काल रोका नामांकन, फीस वापसी का मिला भरोसा

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में गूंजेंगे शेर-ओ-शायरी के अल्फाज: 7 फरवरी को टाउन हॉल में सजेगी महफिल; डीएम करेंगे उद्घाटन, उर्दू शिक्षकों की मौजूदगी अनिवार्य

Share Add as a preferred…

Continue reading