भागलपुर : नवगछिया में सहेली के बदले दे रही थी सीटेट की परीक्षा, गिरफ्तार

भागलपुर : नवगछिया बाल भारती विद्यालय केंद्र पर रविवार को सीटेट की परीक्षा में परीक्षार्थी की जगह दूसरी लड़की परीक्षा दे रही थी। जांच के क्रम में केंद्राधीक्षक सह स्कूल के प्रधानाध्यापक नवनीत सिंह ने उसे पकड़ा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खगड़िया की अपनी सहेली रूबी कुमारी की जगह पर बेगूसराय के साहेबपुर कमाल की मीनू कुमारी परीक्षा दे रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी मीनू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया।

नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य नवनीत सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ‘रोड रेज’ का खौफनाक अंत! ‘रॉन्ग साइड’ से जाने पर टोका तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; मोतीपुर बाजार में मची चीख-पुकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading