भागलपुर : नवगछिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

भागलपुर : नवगछिया के बाबू टोला के एक गांव की महिला ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर नाबालिग ननद को डरा धमकाकर पिछले तीन चार महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

उसने बताया है कि गांव के 40 वर्षीय राजीव कुमार, 35 वर्षीय अमित कुमार और 30 वर्षीय रितेश कुमार ने कई बार घर में ही दुष्कर्म किया आवेदन में महिला ने लिखा है कि तीनों ने ननद को धमकी दिया कि यदि किसी को जानकारी दोगी तो जान से मार देंगे। 10 दिन पूर्व उसकी तबीयत खराब होने उसने घटना की जानकारी दी। जांच में वह गर्भवती निकली।

बताते चले कि पीड़िता की मां का कुछ साल पहले निधन हो गया था। गोपालपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष कुमारी नीता को जांच अधिकारी बनाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *