भागलपुर : धार्मिक स्थानों की सफाई के लिए टीम गठित

दिव्य एवं भव्य श्री राम मंदिर निर्माण के अवसर पर धार्मिक स्थानों को साफ सुथरा बनाने की संकल्प पूर्ति के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन भी किया गया है।

जिसके तहत जिला संयोजक की जिम्मेदारी अभय घोष सोनू सह संयोजक राजकुमार गुड्डू एवं स्वेता सिंह,नरेंद्र झा, सुशांत यादव,चंद्रशेखर सिंह क़ो बनाया गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय अभियान जिला में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाया जाएगा। जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला के सभी तीर्थ क्षेत्र मंदिर एवं अन्य धर्म के पूजा स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।इसमें समाज के विभिन्न वर्गों एवं गण मान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा एवं इसे स्वछता आंदोलन का स्वरूप देते हुए आगे लेकर जाना है।

पार्टी के निर्देशानुसार जिला भाजपा ने धार्मिक स्थलों एवं आसपास की सफाई के लिए जिला कमेटी का गठन किया है। कमेटी के जिला संयोजक की जिम्मेदारी अभय घोष सोनू को दी गई है जबकि सह संयोजक राजकुमार गुड्डू, श्वेता सिंह, नरेंद्र झा, सुशांत यादव, चंद्रशेखर सिंह ़को बनाया गया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने बताया कि 14 से 22 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित, कर्मचारियों की अनुपस्थिति से घंटों इंतजार करते रहे लोग

    Share Add as a preferred…