भागलपुर : दोस्तों के बीच गांजा पीने के दौरान विवाद,मारी गोली

भागलपुर : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नवादा ग्राम में शुक्रवार की सुबह लगभग 9 बजे आपसी विवाद में गोली चलने से रितेश मंडल घायल हो गया। घायल युवक को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को दांयी ओर पेट में गोली लगी है।

गोली मारने के आरोप में लालू कुमार (20 वर्ष) निवासी नवादा को कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसे भी घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज से मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। घायल रितेश की मां शकुन्तला देवी ने बताया कि रितेश घर से सुल्तानगंज जाने निकला था। भोलाबाबा स्थान के पास लालू ने गोली मार दी। इधर चर्चा है कि सुबह गांजा पीने को लेकर दो दोस्त आपस में भिड़ गए। जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के ऊपर गोली चला दी।

अस्पताल में घायल आरोपी ने बताया कि गांव के चौराहे पर ही गांजा पीने का प्रोग्राम बना रहे थे, तभीतीन-चार लोग आए और मुझे रस्सी से बांधकर मारने लगे। बीच बचाव में मेरे माता-पिता आए तो यह लोग उनके साथ भी मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने मुझ पर गोली फायर कर दिया। मौके पर मौजूद मेरे दोस्त ने उनसे हथियार छीन कर गोली चला दी जो रितेश को लग गई।

गोली-मैगजीन बरामद

थानाध्यक्ष प्रिय रंजन ने बताया की दोनों आपस में दोस्त थे। गांजा पीने के दौरान गोली चली है। जिससे रितेश घायल हो गया। गोली मारने वाले लालू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से पांच गोली और एक मैगजीन बरामद किया है। फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *