भागलपुर : दारोगा को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का हंगामा

भागलपुर : नाथनगर थाना में पदस्थापित एक दारोगा को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने गुरुवार को हंगामा किया।दारोगा की पत्नी नाथनगर थाने के कुछ दूर स्थित एक मकान में पहुंच गयी, जहां दारोगा दूसरी महिला के साथ मिला। यह देख पत्नी आग बबूला हो गई और हंगामा करने लगी।

हाल में एक माह पहले भी पत्नी ने इसी बात को लेकर हंगामा किया था। उस वक्त नाथनगर इंस्पेक्टर ने मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया था। हालांकि हल्ला सुन पहुंचे नाथनगर थाने के पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को भी मामला शांत करा दिया। इस मामले में दारोगा से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *