भागलपुर : ट्रैफिक डीएसपी को मिलेगा मेरिटोरियस सर्विस मेडल

भागलपुर में तैनात डीएसपी (ट्रैफिक) आशीष कुमार सिंह को प्रेसिडेंट का मेरिटोरियस सर्विस मेडल मिलेगा। उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया जाएगा।

सिंह ने भागलपुर में बतौर डीएसपी (ट्रैफिक) के रूप में मई 2023 में योगदान दिया है। वे 1994 बैच के सीधे नियुक्त सार्जेट हैं। 2019 में प्रोन्नत होकर डीएसपी बने हैं। सिंह मूलरूप से मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सुपौर जमुआ गांव के रहने वाले हैं। वहीं रेंज डीआईजी विवेकानंद, एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी राज, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी समेत अन्य समकक्ष और कनीय पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…