भागलपुर : जीवन जागृति सोसायटी के सहायता मित्र मुकेश ने युवक को डूबने से बचाया

भागलपुर : जीवन जागृति सोसायटी के गंगा सहायता मित्रों ने शुक्रवार को बरारी पुल घाट पर स्नान आए 45 वर्षीय युवक को बचा लिया। युवक नवादा का रहने वाला बताया जा रहा है। सुबह में जब स्नान कर रहा था तभी अचानक गहराई में चला गया और डूबने लगा।

तभी जीवन जागृति सोसायटी के गंगा दुर्घटना सहायता मित्र मुकेश महलदार ने उसे पीछे से जाकर धक्का दिया और डूबने से बचा लिया, जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह भी वहां पहुंचे और सहायता मित्र को 1000 रूपये पारितोषिक दिया।

ज्ञात हो को जीवन जागृति सोसायटी द्वारा बरारी पुल घाट पर सहायता मित्र द्वारा पिछले पांच वर्षो से डूबने से बचाया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…