भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव परिणाम घोषित

भागलपुर में पिछले दिनों जिला विधिज्ञ संघ में चुनाव हुआ था। चुनाव परिणाम स्वरूप नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सचिव की घोषणा हुई थी।आज नवनिर्वाचित सहायक सचिव पद की घोषणा हुई है। इस पद पर ३ नवनिर्वाचित सहायक सचिव की विजय हुई है जिसमें चंदन कुमार कर्ण,पिंकी किशोर और अनिता कुमारी शामिल हैं।

इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ में विजय प्रतिभागियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। वहीं विजय प्रतिभागियों ने जिला विधिज्ञ संघ के विकास की बातें कही।

वहीं विजय प्रतिभागियों ने कहा कि हमलोग भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे,वार अटेंडेंस, शौचालय की व्यवस्था, महिला अधिवक्ताओं को विशेष सुविधा और अन्य सुविधाएं जो पूर्व में नहीं थी सारी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करेंगे।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *