भागलपुर : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मनरेगा के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

भागलपुर : सुलतानगंज प्रखण्ड के खैरिया पंचायत में जिला पदाधिकारी के निर्देश मनरेगा के कनीय अभियंता रितेश कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास, खैरिया मुखिया अनिल मंडल, एकल अभीयान के सदस्य दिलिप कुमार दिवाना, मैरिन इंजीनियर संजय सिंह थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा दर्जनों विभिन्न प्रकार के वृक्ष को लगाया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एंव मनेरगा विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया और कहा वृक्ष लगाने पर पर्यावरण की सुरक्षा होती है इस लिए सभी लोग अपने अपने घर में और आसपास एक वृक्ष जरूर लगाएं कि बात कही। इस दौरान पुर्व पंचायत समिति मनोज पासवान, पुर्व उपमुखिया बबलू सिंह, रोजगार सेवक महताब आलम, छात्र श्रीयांस सिंह सहित इत्यादि ग्रामीण मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय किशोरी, सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, सांप के डंसने से मौत

    Share Add as a preferred…