भागलपुर जिला के 4 निवासी लोकसभा चुनाव जीत पहुंचे दिल्ली

संसदीय सीट भागलपुर से तो एक सांसद जीतकर लोकसभा जा रहे हैं, मगर भागलपुर जिले के कुल चार लोग इस चुनाव में सांसद बने हैं। इनमें से तीन तो आसपास के जिलों से ही जीते हैं।

पहले, भागलपुर सीट से जदयू के अजय मंडल। दूसरे, गोड्डा से निशिकांत दूबे। तीसरे, खगड़िया से राजेश वर्मा। खगड़िया और गोड्डा संयोग से भागलपुर के पश्चिमी और दक्षिणी सीमा वाला जिला है। वहीं चौथा नाम है ओडिशा के भुवनेश्वर से जीतीं अपराजिता सारंगी का।

सारंगी का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ, लेकिन बचपन भागलपुर में गुजरा। प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर के स्कूल से हुई थी। एसएम कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक कर आईएएस बनीं। वर्ष 2019 में राजनीति में आईं। कहलगांव अनुमंडल के भवानीपुर निवासी निशिकांत दुबे चौथी बार भाजपा के टिकट पर गोड्डा से चुनाव जीते। भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा लोजपा (रामविलास) के टिकट पर पहली बार खगड़िया से चुनाव लड़े और जीते। इसके पहले वर्मा 2020 में भागलपुर विधानसभा सीट से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। स्थानीय सांसद घोघा निवासी अजय मंडल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा को हराया।

  • Related Posts

    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में रामनवमी पर ‘भगवा क्रांति’ की महा-तैयारी! 26 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा; खानकाह परिवार के सदस्य ने हनुमान चालीसा पढ़कर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *