भागलपुर :जमीन विवाद में युवक को ममेरे भाई ने लाठी डंडे से पीटा,मौत

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के लैलख ममलखा गांव में फुलेश्वर मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।मृतक युवक फुलेश्वर मंडल की मां का कहना है कि कल देर शाम मृतक के ममेरा भाई रात में घर पर पहुंचा और दोनों के द्वारा फुलेश्वर की लाठी डांटे से जमकर पिटाई की गई।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां का कहना है की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

वही एएफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…