भागलपुर : जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहले लिया रिश्वत; परिजनों ने किया हंगामा तो फिर लौटाया

भागलपुर जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस का लाख दावे कर ले। लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां करता है। ताजा मामला भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार रायगोपाल सरकार लेन निवासी रंजीत शर्मा और आरती शर्मा के पुत्र कृष का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में है। जब आरती देवी अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने भागलपुर नगर निगम कार्यालय पहुंची, तो उससे कार्यालय में तैनात कर्मचारी सुमित यादव ने जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में 700 रूपया के जगह बढ़ाकर 2500 रुपया लिया।

महिला को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए महीनो कार्यालय का चक्कर लगवाया। काफी दिन बीत जाने के बावजूद जब प्रमाण पत्र नहीं बना तो महिला के परिजन नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कर्मचारी सुमित यादव को पड़कर धक्कामुक्की करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देखना नगर निगम के कर्मचारियों ने 1 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का भरोसा दिलाते हुए हंगामा कर रहे लोगों को वापस भेजा।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा, सुरक्षा कर्मियों के लिए शेड और रेनकोट की होगी व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…