भागलपुर : चिकित्सक से 1.32 लाख की ऑनलाइन ठगी

भागलपुर। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. चंद्रशेखर साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने साइबर थाने में एक लाख 32 हजार नौ सौ रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत की है। पुलिस को बताया कि एक टेलिकॉम कंपनी से उन्हें मैसेज आया था।

जिसमें लिखा था कि आपने ई सिम चालू करने का आवेदन दिया था इसलिए आपका वर्तमान सिम अगले 24 घंटे में बंद हो जाएगा। उनका कहना है कि कंपनी उनका सिम बंद करने में असफल रही और उनके दो खातों से निकासी कर ली गई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में 4 जुलाई को सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल चयन प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए चुनी जाएंगी जिला टीमों

    Share Add as a preferred…

    इस्माइलपुर बिंद टोली में कटाव रोकने की कवायद तेज, डीएम ने गंगा तटबंध निर्माण कार्य का लिया जायजा

    Share Add as a preferred…