भागलपुर : चलती ऑटो से गिरी बेटी तो बचाने को ऑटो से कूदी मां

भागलपुर : शाहकुंड अकबरनगर मुख्य मार्ग एसएच 85 पर शनिवार को देर शाम बेटी को बचाने में मां ऑटो से कूद गई। इस दुर्घटना में मां व बेटी दोनो बुरी तरह जख्मी हो गई।

शनिवार को देर शाम ऑटो से निर्मला देवी अपने 7 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी के साथ भागलपुर से शाहकुंड की ओर जा रही थी। इस दौरान श्रीरामपुर गांव के समीप पुत्री किसी कारण से ऑटो से गिर गई। पुत्री को बचाने के चक्कर में मां भी ऑटो से कूद गई। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गई।

स्थानीय लोगों ने दोनो को इलाज के लिए पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु पर सड़क हादसा, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक; पति-पत्नी गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    सजौर बाजार में दुकान लगाने को लेकर विवाद, झड़प के बीच बुजुर्ग की मौत से इलाके में तनाव

    Share Add as a preferred…