भागलपुर : गोली मारकर जख्मी करने का फरार आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर : नवगछिया के ढोलबज्जा (कदवा) थाना पुलिस ने सोमवार को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत वर्ष 12 नवम्बर को रात करीब आठ बजे कदवा थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरजी कचहरी टोला में कुछ बदमाशों ने मंगल साह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जख्मी के पुत्र नीतीश साह के लिखित बयान पर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसमें संलिप्त एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया था।

वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। सोमवार को आरोपी कचहरी टोला कदवा निवासी नवल किशोर राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी पर ढोलबज्जा (कदवा) थाना में कई मामले दर्ज है।

  • Related Posts

    जिला टॉपर सादिया खातून का सम्मान, बिहपुर में आयोजित समारोह में किया गया अभिनंदन

    भागलपुर/बिहपुर — इंटरमीडिएट परीक्षा में…

    Continue reading
    भागलपुर को ‘स्मार्ट’ बनाने की बड़ी तैयारी! करोड़ों की योजनाओं पर मेयर की मुहर; नाली, विज्ञापन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से बदलेगी शहर की सूरत

    HIGHLIGHTS: नगर निगम की सशक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *