भागलपुर के सोनू अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची में आएंगे नजर,पिता चलाते हैं ई- रिक्शा

भागलपुर : किलकारी बाल भवन के बच्चे विज्ञान, साहित्य के क्षेत्र में काम करने के बाद अब बड़े पर्दे पर भी झंडा बुलंद करेंगे। नाट्य विधा के 13 वर्षीय छात्र सोनू कुमार हिन्दी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म निशांची में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में मुख्य अभिनेता और बाल ठाकरे के पोते एश्वर्य ठाकरे के बाल किरदार में सोनू नजर आएंगे।

नाट्य विधा के प्रशिक्षक अभिषेक राज ने बताया कि इस फिल्म के लिए अप्रैल मध्य में सोशल मीडिया के माध्यम से ऑडिशन का पता चला। इस रोल के लिए उन्हें सोनू उपयुक्त लगा। सोनू के पिता अवधेश कुमार पटना में ई- रिक्शा चलाते हैं। वे दो बच्चों और परिवार का भरन पोषण करते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…