भागलपुर के सुल्तानगंज में युवक को ससुराल में पीटा

भागलपुर : सुल्तानगंज के एक गांव में पत्नी की विदाई कराने आए पति की ससुरालवालों ने जमकर पिटाई कर दी। प्राथमिक उपचार के बाद पिड़ित थाने पर पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2017 में शादी हुई थी। दो वर्ष पूर्व पत्नी की शिक्षिका बन गई। इसके बाद मायके वाले अब उसे ससुराल नहीं जाने दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचे थे। छोटी सी बात को लेकर उसकी छोटी साली ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि कई बार वह विदाई के लिए आ चुका है लेकिन ससुराल वाले मारपीट करते हैं। पुलिस जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…