भागलपुर के मायागंज अस्पताल के ओपीडी में महिला के साथ गार्ड ने किया अभद्र व्यवहार, जमकर हुआ हंगामा

भागलपुर:जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के ओपीडी में चिट्ठा कटाने पहुंची महिला के साथ अस्पताल के गार्ड के द्वारा लाइन ठीक करवाने के दौरान मारपीट की गई। इसके बाद अस्पताल में मरीज का उपचार करने पहुंची महिलाएं अक्रोशित हो गई और जमकर हंगामा किया।

वही मारपीट करने वाले गार्ड को भी पकड़ी लेकिन गार्ड के द्वारा किसी प्रकार से महिलाओं के चंगुल से छूटकर वहां से फरार हो गया। वहीं महिलाएं गार्ड के इस व्यवहार से काफी आक्रोशित देखी गई, और घंटे भर तक ओपीडी के चिट्ठा काटने वाले जगह पर हंगामा किया। महिलाओं का कहना है कि अस्पताल प्रशासन के द्वारा जहां महिलाओं की लाइन लगती है वहां महिला गार्ड ना देकर पुरुष गार्ड दे दिया गया है।

जिससे रोज महिलाओं की तकरार होते रहती है। वही इसको लेकर अस्पताल प्रशासन अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं कर्मचारियों के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद महिलाएं शांत हुई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…