भागलपुर के नाथनगर में बच्ची से छेड़खानी, केस दर्ज

भागलपुर : चंपानगर इलाके में बुधवार दोपहर सात वर्षीय बच्ची से छेड़खानी किया गया। जानकारी के मुताबिक हसनाबाद इलाके में एक व्यक्ति के घर ढलाई काम का ठेका गोसाईंदासपुर के राज मिस्त्री न लिया है।

काम के दौरान गोसाईंदासपुर गांव के ही मजदूर बमबम यादव ने सात वर्षीय बच्ची को सेंट्रिंग किए हुए कमरे में कपड़े उतारने लगा। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे देखकर शोर मचाया। बच्ची आरोपी के चंगुल से बाहर भागी। स्थानीय लोगों ने परिवार वाले को खबर कर 112 नंबर डायल पुलिस को बुला लिया। आरोपी को अन्य मजदूरों ने भगा दिया।

पुलिस ने राज मिस्त्री को हिरासत में लिया। पिता ने थाने में आवेदन दिया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *