भागलपुर के नाथनगर में गला रेत कर जमीन कारोबारी की हत्या

भागलपुर : रेलवे दस पुलिया स्थित जख बाबा स्थान के पास बांध किनारे ललमटिया पासीटोला के रहने वाले जमीन कारोबारी नीरज चौधरी की अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात की है।

शनिवार सुबह एसपी सिटी राज, डीएसपी-2 राकेश कुमार डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच की। घटना को लेकर मृतक की पत्नी से पुलिस ने जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी सह मृतक के मित्र सूरज को हिरासत में लिया। एसपी सिटी राज ने बताया कि घटनास्थल की जांच डीएसपी-2 की निगरानी में डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम कर रही है। मृतक की किसी से दुश्मनी थी या कुछ और विवाद था, हरेक बिंदु पर जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर के लीची बगान में आधी रात को स्कॉर्पियो से हो रही थी शराब की तस्करी; पुलिस ने बिछाया जाल, धंधेबाज दबोचा गया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    “हेलो! बोर्ड ऑफिस से बोल रहे हैं, आपकी बहन फेल हो गई है…”; आरा में इंटर रिजल्ट से पहले ठगों का ‘खूनी’ जाल, डेटा लीक पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading