भागलपुर के नए जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने किया पदभार ग्रहण

भागलपुर के नए जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने आज जिला परिषद कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। नवनियुक्त जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार को डीडीसी कुमार अनुराग ने पदभार ग्रहण कराया। आपको बता दें कि कुछ महीनो पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह के खिलाफ को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था।

https://www.instagram.com/reel/C6gNr3ePtfl/?igsh=dXc4MXkyeGluYW5x

22 अप्रैल को भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के समक्ष मतदान हुआ जिसमें मिथुन कुमार विजय घोषित हुए ।इसके बाद आज जिला परिषद कार्यालय में लगभग सभी जिला परिषद सदस्यों के साथ अपना पदभार ग्रहण किया ।पदभार ग्रहण करने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार ने कहा कि अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और विकास का गंगा बहेगी।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल ,विपिन कुमार ,दिव्या सिंह , डब्लू कुमार सहित कहीं जिला परिषद सदस्य एवं जिला परिषद कार्यालय के कर्मचारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…