भागलपुर के जोगसर में मुंगेर की महिला से छीनी चेन

भागलपुर। मुंगेर जिले के संग्रामपुर दुर्गापुर की रहने वाली महिला प्रतिभा सिंह से जोगसर थाने में चेन छिनतई हुई। उन्होंने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि वह अपने पति मानवेंद्र सिंह के साथ अपने पैर का इलाज कराने के लिए आदमपुर चौक के पास डॉक्टर के यहां आई थी।

डॉक्टर वाली गली में ही बाइक सवार ने डॉक्टर के क्लीनिक के गेट के पास गले की चेन छीनकर भागे। बाइक पर दो लोग सवार थे। पीछे बैठे शख्स ने घटना को अंजाम दिया। चेन छिनतई होते ही वह चिल्लाने लगी पर तबतक वे भाग चुके थे।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्लीनिक और उसके आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाला है जिसमें संदिग्ध बाइक सवार भागते हुए दिख रहे हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘आपदा’ से जंग की तैयारी: स्कूल में NDRF के जवानों ने किया रेस्क्यू; बच्चों को सिखाया- मुश्किल वक्त में कैसे बचाएं जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading