भागलपुर के घंटाघर चौक पर ठेला लगाने के विवाद में मारपीट

भागलपुर के घंटाघर के पास गुरुवार की दोपहर नारियल बेचने वाले दो दुकानदारों में मारपीट हो गई। एक दुकानदार मशाकचक निवासी अमन कुमार ने धारदार हथियार से दूसरे दुकानदार सोमनाथ के भांजे पर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ की अंगुली व गर्दन के पास कट गया।

हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने जोगसर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाना लेकर गई। घायल युवक व उनके परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। बताया जाता है कि पिछले पांच साल से घंटाघर के पास पुलिस शेड के बगल में नारियल पानी का ठेला लगाता है। गुरुवार को अमन साथियों के साथ उसका ठेला पलट दिया। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।

निरंजन कुमार हत्याकांड मामलें में दो गिरफ्तार

भागलपुर। 17 मार्च की रात्रि नाथनगर थाना अतंर्गत नियामतपुर चौकी क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी निरंजन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में सिटी एसपी राज ने बताया कि बिहपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर के सुशील कुमार मंडल और संजय मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • ये भी पढ़े..

    गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.91 करोड़ की देशव्यापी साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 47 सिम कार्ड बरामद

    Share Add as a preferred…

    पटना में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: शादी से इनकार पर प्रेमी ने की फायरिंग, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *