भागलपुर के खरीक में शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो की मौत

भागलपुर : खरीक के मिरजाफरी गांव में रविवार को शौचालय की टंकी का सेटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों उस्मानपुर के कामदेव मंडल (25 वर्ष) और मिरजाफरी के मो. समीउल्ला (22 वर्ष) की मौत हो गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।

मिरजाफरी के मो. शब्बीर अंसारी के घर में बने शौचालय की टंकी का सेटरिंग खोलने के लिए पहले कामदेव अंदर घुसा। वह बेहोश होकर टंकी के अंदर ही गिर गया। समीउल्ला उर्फ साजिद कामदेव को बचाने के लिए टंकी के अंदर घुसा और वह भी बेहोश होकर टंकी के फर्श पर गिर गया। इसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घटना की जानकारी खरीक पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी, जियाउल इस्लाम खां, सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ वहां पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शौचालय के अंदर दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading