भागलपुर के उप श्रमायुक्त बने सुधांशु

पटना। श्रम संसाधन विभाग ने बिहार श्रम सेवा के 51 अधिकारियों का तबादला किया है। रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार आदित्य राजहंस को अपर श्रमायुक्त, अरुण कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त श्रमायुक्त कर्मकार कल्याण बोर्ड, कविता कुमारी को संयुक्त श्रमायुक्त पटना, विजय कुमार को संयुक्त श्रमायुक्त पटना, राजेश कुमार को उप श्रमायुक्त दशरथ मांझी संस्थान, रोहित राज सिंह को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उप श्रमायुक्त बनाया गया है।

वहीं अकबर जावेद आजाद को उप श्रमायुक्त पटना की जिम्मेवारी दी गई है। नीरज नयन को उप श्रमायुक्त मुजफ्फरपुर, सुधांशु कुमार को उप श्रमायुक्त भागलपुर, रणवीर रंजन को श्रम अधीक्षक पटना, गणेश कुमार को सहायक श्रमायुक्त उप श्रमायुक्त कार्यालय मुंगेर व बेगूसराय बनाया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…