भागलपुर के इशाकचक से नाबालिग लड़की लापता

भागलपुर। इशाकचक की रहने वाली नाबालिग लड़की लापता हो गई है। इसको लेकर उसकी मां ने थाने में केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सोमवार को उनकी बेटी निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 20 दिन पहले भी उनकी बेटी को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक का रहने वाला रोहित मंडल शादी करने के लिए भगाकर ले गया था। खोजबीन करने पर रेलवे स्टेशन पर उनकी बेटी मिल गई थी जबकि आरोपी फरार हो गया था। जब वे लोग आरोपी के घर शिकायत लेकर गए थे तो उन लोगों ने धमकी देकर भगा दिया था।

उन्होंने आशंका जताई है कि जगदीशपुर का रहने वाली वही लड़का उनकी बेटी को ले गया है और वह उसकी हत्या भी कर सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *