भागलपुर के आदमपुर चौक स्थित चार मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

भागलपुर मे भीषण आगजनी हुई। घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर चौक के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से हादसा हुआ है। हादसे के वक्त घर के कोई सदस्य नहीं थे।

स्थानीय सूत्रों के माने तो आग की लपटे को देख लोगों ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दमकल टीम को घटना की जानकारी दिया। लोगों ने बताया कि अपार्टमेंट के तीसरी फ्लोर से धुआं देखी गई इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल के तीन छोटे बड़े गाड़ियां मौके पर पहुंची घंटो कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि इस हादसे में कोई हताहत की सूचना नहीं है। घटना में सारे सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। किराएदार मोनू वर्मा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से हादसा हुआ है। हादसे के वक्त हम लोग घर में नहीं थे। हालांकि घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात; ड्रोन से हो रही निगरानी

    Share Add as a preferred…

    भारी बारिश से भागलपुर में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड 85 सेंटीमीटर बढ़ा, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *