भागलपुर की सबसे बड़ी माँ काली बहवलपुर वाली की प्रतिमा का देर रात हुआ विसर्जन

जिलेभर में सबसे ऊंची बहवलपुर की 32 फीट की काली प्रतिमा का बुधवार को शांतिपूर्ण विसर्जन हो गया. देर रात चंपानदी घाट पर प्रतिमा का विसर्जन हुआ.

इस दौरान प्रतिमा को बहवलपुर से कंझिया बायपास होते हुए चंपा नदी घाट तक लाने में तक आने में करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा.

Screenshot 20231116 111845 Facebook

करीब आठ घंटे का वक्त लग गया. दोपहर तीन बजे मेढ़ से प्रतिमा को उठाया गया. खुले ट्रैक्टर पर शाम पांच बजे मंदिर प्रांगण से प्रतिमा निकली,जो कंझिया बायपास, बिहारी पुर मार्ग होते हुए दोगच्छी, पुरानीसराय,रामचंद्रपुर नवटोलिया, मिर्जापुर मार्ग होते हुए रात करीब एक बजे के बाद चंपानदी घाट पहुंची जहां जयकाली बहबलपुर वाली के जयकारे के साथ भक्तों ने माता को नमआंखों से विदाई देकर विसर्जन किया. श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी भी की. सुरक्षा के मद्देनजर नाथनगर थानाध्यक्ष मो. महताब खान,ललमटिया थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार,मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार व नाथनगर सार्वजनिक पूजा समिति के पदाधिकारी मुस्तैद थे.

Related Posts

पटना में ‘लव-स्टोरी’ का खौफनाक अंत! प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही भागलपुर की बेटी ने लगाई फांसी; प्रेमी के बगल वाले फ्लैट में रहती थी, शादी होने वाली थी… फिर क्यों दी जान?

Share Add as a preferred…

Continue reading
आज का राशिफल और पंचांग: 22 मार्च 2026, रविवार — जानें सभी 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और शुभ अंक

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *