भागलपुर : कहलगांव गंगा किनारे बनेगा विद्युत शवदाह गृह

कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में गंगा किनारे चयनित जमीन पर एक विद्युत शवदाह गृह एवं चार लकड़ी चालित विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने देते हुए कहा कि शुरू से ही शवदाह गृह निर्माण के लिए प्रयासरत थे।

इसे बनने से लोगों को शवदाह में आसान होगा।

उन्होंने कहा कि इस पांचों शवदाह गृह निर्माण पर 9 करोड़ 33 लाख 70 हजार रुपये की प्राक्कलित राशि बनी है। स्वीकृति के लिए परियोजना निदेशक/असैनिक बुडको भागलपुर ने ई. रत्नेश कुमार रमण महाप्रबंधक/ असैनिक दक्षिण बिहार उप भाग बुडको पटना को पत्र भेजा है। पत्र में प्राक्कलन पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

प्रशासनिक स्वीकृति एवं फंड आबंटित होते ही बुडको के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    जगदीशपुर प्रखंड में केंद्र सरकार की टीम का निरीक्षण, विकास कार्यों की प्रगति देख जताई संतुष्टि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में प्रेम प्रसंग में 19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, ईद के बाद शादी की बात कह चुका था परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *