भागलपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में शराब बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में औद्योगिक थाना क्षेत्र में दो चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया है ।इसी को लेकर भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज ने प्रेस वार्ता कर बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्ष मुरलीधर शाह को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के रास्ते चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर तस्कर जा रहा है।

इसी क्रम में औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें एक चार पहिया वाहन से 139.5लिटर शराब जब्त किया एवं वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुणं वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा इसी क्रम में फिर एक चार पहिया वाहन से 109.5 लिटर शराब जब्त किया है।सिटी एसपी ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    पटना: नियोजन भवन में असिस्टेंट डायरेक्टर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान बवाल, सरपंच से मारपीट के आरोप पर ग्रामीणों का हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading