भागलपुर : एसआई का एटीएम बदल 40 हजार उड़ाये

भागलपुर : जीरोमाइल स्थित एसबीआई के एटीएम में बदमाशों ने अररिया के ट्रैफिक थाने में तैनात एसआई मदन कुमार राय से गुरुवार की शाम एटीएम बदलकर 40 हजार की ठगी कर ली। उन्होंने इस संबंध में बरारी थाने में शुक्रवार को लिखित शिकायत दी है।

बरारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसआई ने बताया कि वे गुरुवार की शाम वे अपना एसबीआई का एटीएम लेकर जीरोमाइल के समीप एसबीई शाखा के एटीएम पहुंचे। वहां रुपये नहीं निकले। इसी बीच दो युवक आए।

एक ने कहा हम रुपये निकाल देंगे और एटीएम ले लिया और मेरा एटीएम बदल दिया। घर आने पर 40 हजार निकालने का मैसेज आया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला-2026: तैयारियां अंतिम चरण में, भागलपुर प्रशासन ने विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक, सरकारी योजनाओं की समीक्षा और विभागीय अनुपस्थिति पर मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Share Add as a preferred…