भागलपुर : एटीएम अपडेट कराने के नाम पर ठग लिए छह लाख

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक के पूर्व कर्मचारी दीपक कुमार पर मिरजानहाट की महिला खाताधारक पूनम देवी ने एटीएम अपडेट करने का बहाना बताकर छह लाख से अधिक रुपए की ठगी करने का मुकदमा नाथनगर थाने में दर्ज कराया है।

आवेदन में महिला ने बताया है कि एचडीएफसी बैंक में दीपक नाम के कर्मचारी ने उनका खाता चार महीने पहले खुलवाया था। उनके बैंक खाते में छह लाख से अधिक रुपए जमा थे। इसी बीच बैंक कर्मी आया और एटीएम शुरू कराने का बहाना बताकर एटीएम अपने साथ लेकर चला गया। सारा पैसा उसने एटीएम से बारी-बारी करके निकाल लिए।

बीते शुक्रवार को उन्हें इस बात की जानकारी हुई। जब उन्होंने अपना खाता अपडेट करवाया। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पदाधिकारी को बैंक भेजने पर उक्त अभियुक्त दीपक कुमार को बैंक द्वारा निष्कासित करने की बात सामने आई है। जल्द ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *