भागलपुर : ईवीएम की भ्रांतियां दूर करने को लेकर जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

भागलपुर : लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।इसी कड़ी में लोगों के मन में ईवीएम मशीन को लेकर भ्रांतियां दूर करने के उद्देश्य से भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।

डीएम ने बताया कि ईवीएम मशीन में, किसी भी तरह से छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता है और लोगों के मन की शंका और भ्रांतियां को दूर करने के उद्देश्य से पूरे जिले में कुल सात जागरूकता रथों को अधिकारियों के साथ रवाना किया गया है। जो प्रत्येक विधानसभा के हर एक, मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोगों को ईवीएम संबंधित होने वाले परेशानियां और उनके मन में ईवीएम मशीन को लेकर जो भ्रांतियां है, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

रथ को रवाना करने के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, एसडीएम धनंजय कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचन से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…