सदर अस्पताल बुधवार को पहुंचे डीडीसी ने निर्माणाधीन मॉडर्न हॉस्पिटल का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद कार्यदायी एजेंसी को हर हाल में हॉस्पिटल तैयार कर सिविल सर्जन को हैंडओवर फरवरी माह के आखिरी सप्ताह तक करने का निर्देश दिया।
दोपहर बाद डीडीसी कुमार अनुराग सदर अस्पताल पहुंचे। वे सीधे सदर अस्पताल परिसर में बन रहे मॉडर्न हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने पाया कि हॉस्पिटल का करीब 73 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शेष बचे 23 प्रतिशत काम में टाइल्स, लिफ्ट आदि का लगना बाकी है।
मौके पर मौजूद सीएस से कहा कि वे रोजाना निर्माण की प्रगति की जानकारी स्थलीय मुआयना के जरिए लेती रहें।


